Home / Odisha / आय से अधिक संपत्ति के मामले में फॉरेस्टर पर गिरफ्तार
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

आय से अधिक संपत्ति के मामले में फॉरेस्टर पर गिरफ्तार

भुवनेश्वर। ओड़िशा सतर्कता विभाग की टीम ने भवानीपाटना फॉरेस्ट रेंज, कलाहांडी जिले में कार्यरत फॉरेस्टर भागव भूषण बेहरा को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस विभाग द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है .

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को विजिलेंस की टीमों द्वारा बेहेरा से जुडे विभिन्न ठिकानों पर छापा मारा था।  बेहरा के परिसरों की तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध और अकाउंटेड संपत्ति बरामद हुई। इसमें एक नया निर्मित बहुमंजिला भवन, 9 हाई-वैल्यू प्लॉट्स, लगभग 470 ग्राम सोना, बैंक में 34.08 लाख रुपये जमा, और कई वाहन शामिल हैं, जिनमें 2 कूबोटा हार्वेस्टर मशीनें, 4 ट्रैक्टर, 1 अशोक लेलैंड टिपर, 1 भारतबेंज हायवा, 1 बोलेरो और 1 टोयोटा कार शामिल हैं, जो कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित किए गए थे।

बेहरा के खिलाफ कोरापुट सतर्कता पुलिस स्टेशन मामला संख्या 02/2026 दर्ज किया गया है और उन्हें आज भवानीपाटना के विशेष न्यायाधीश, सतर्कता की अदालत में पेश किया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …