Home / Odisha / भुवनेश्वर में खुलेगा ‘वीएफएस ग्लोबल वीजा एप्लिकेशन सेंटर’- धर्मेंद्र प्रधान

भुवनेश्वर में खुलेगा ‘वीएफएस ग्लोबल वीजा एप्लिकेशन सेंटर’- धर्मेंद्र प्रधान

  •     वीएफएस ग्लोबल ने केंद्रीय मंत्री के पत्र का जवाब दिया

भुवनेश्वर। भुवनेश्वर में ‘वीएफएस ग्लोबल वीजा एप्लिकेशन सेंटर’ खुलेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर वीएफएस ग्लोबल समूह के संस्थापक और सीईओ जुबिन करकारिया ने यह सूचित किया।  आगामी 1 अप्रैल 2026, यानी ‘ओडिशा दिवस’ के अवसर पर भुवनेश्वर में एक वीएफएस ग्लोबल वीज़ा एप्लिकेशन सेंटर कार्यरत हो जाएगा।

यह पहल ओडिशा से विदेश उच्च शिक्षा और व्यवसाय के लिए जाने वाले युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है।

उल्लेखनीय है कि श्री प्रधान ने पिछले वर्ष, 2 सितंबर 2025 को केंद्रीय विदेश व्यापार मंत्री डॉ एस जयशंकर को पत्र लिखकर भुवनेश्वर में एक स्थानीय वीजा केंद्र स्थापित करने का अनुरोध किया था। इसके साथ ही उन्होंने वीएफएस ग्लोबल के सीईओ जुबिन करकारिया से व्यक्तिगत रूप से विचार-विमर्श भी किया।

वीएफएस ग्लोबल के सीईओ ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 1 अप्रैल 2026 से भुवनेश्वर में वीज़ा आवेदन केंद्र खोलने की पुष्टि की। प्रारंभिक चरण में यह केंद्र यूके और कुछ अन्य प्रमुख देशों के वीज़ा आवेदन स्वीकार करेगा। भविष्य में मांग के अनुसार अन्य देशों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

इस केंद्र के माध्यम से स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और उन्हें नियुक्ति के अवसर भी मिलेंगे। इसके साथ ही वीज़ा कंसीयर्ज सेवा भी उपलब्ध होगी, जो फॉर्म भरने, बीमा और अन्य प्रक्रियाओं को सरल बनाएगी।

धर्मेंद्र प्रधान ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय विदेश व्यापार मंत्री और वीएफएस ग्लोबल सीईओ जुबिन करकारिया को इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए धन्यवाद दिया। इस पहल से ओडिशा के छात्र और व्यवसायी अब वीज़ा के लिए कोलकाता या अन्य शहरों का रुख नहीं करेंगे। इससे उनका समय, पैसा और मेहनत बचेगी और स्थानीय युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। प्रधान को इस केंद्र के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …