Home / Odisha / पुलिस कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पुलिस कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

बालेश्वर। पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण, रोगों की समय रहते पहचान तथा समग्र कल्याण के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से बालेश्वर लायंस क्लब की ओर से एक मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्थानीय रिज़र्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस अस्पताल परिसर में संपन्न हुआ।

शिविर का उद्घाटन पूर्वांचल जोन के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) पिनाक मिश्र ने किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों के लिए इस प्रकार की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे रोगों की रोकथाम और समय पर उपचार संभव हो सकेगा।

उद्घाटन समारोह में पुलिस अधीक्षक प्रत्युष दिवाकर, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रभात बेहरा सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। सहायक पुलिस अधीक्षक मनीषा सौगुन के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में शिविर का सफल आयोजन किया गया। बालेश्वर लायंस क्लब के अध्यक्ष शिवु पोदार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिविर के उद्देश्य और रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर के प्रथम चरण में 300 पुलिस कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है, जबकि तीन चरणों में कुल 1200 पुलिस कर्मी इस अभियान से लाभान्वित होंगे।

लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य डॉ विजय खंडेलवाल की पुत्रवधू एवं दुर्गा नर्सिंग होम की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ जुही अग्रवाल ने भी शिविर में चिकित्सीय सेवाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम में लायंस क्लब के सचिव विष्णु मारू, कोषाध्यक्ष श्याम खंडेलवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, स्वास्थ्य शिविर परियोजना प्रमुख राजेश कुमार खंडेलवाल सहित पूर्व अध्यक्ष संजय दास, भगवान गुप्ता, चंद्र प्रकाश भरतिया, सुनील मोदी, जुगल राठी, राजेंद्र महाबर, रमेश गुप्ता, नंद किशोर खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल, नितिन शर्मा, कमल मोदी, चिराग चौहान, राजकुमार खंडेलवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहकर शिविर के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

बालेश्वर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष सौरभ बेहरा ने भी उत्साहवर्धन किया और भविष्य में सहयोग का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य जांच कराने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों ने इस पहल पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे पुलिस बल के स्वास्थ्य एवं कार्यकुशलता के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। शिविर के सफल संचालन में लायंस क्लब कार्यालय संयोजक देवव्रत नंद एवं असीमा घोष ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …