Home / Odisha / भाजपा राज्य कार्यालय में ‘समर्पण दिवस’ मना
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भाजपा राज्य कार्यालय में ‘समर्पण दिवस’ मना

  •     मुख्यमंत्री मोहन माझी ने दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर। महान चिंतक तथा एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 58वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय में ‘समर्पण दिवस-2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उपाध्याय जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर ‘भाजपा वार्ता’ पत्रिका के विशेष अंक का भी लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन और उनके आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के सर्वांगीण विकास तथा ‘अंत्योदय’ के संकल्प को साकार करना ही सरकार और संगठन का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पंडितजी के सिद्धांतों पर चलकर समृद्ध ओडिशा के निर्माण के लिए सरकार समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी।

प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी संगठन को दिशा प्रदान करते हैं।

राज्य के विभिन्न जिलों में भी ‘समर्पण दिवस’ के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …