Home / National / सशस्त्र सीमा बल सिलीगुड़ी में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन

सशस्त्र सीमा बल सिलीगुड़ी में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन

सिलीगुड़ी- सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल सिलीगुड़ी में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन चल रहा है एवं यह स्वच्छता पखवाड़ा 15 दिसम्बर तक चलेगा। इसमें प्रतिदिन स्वच्छता संबंधी विभिन्न कार्यक्रम चलाये जायेंगे । आज दिनांक 02 दिसम्बर 2019 को स्वच्छता पखवाड़ा में सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी की ओर से स्वच्छता जागरूकता रैली सीमान्त मुख्यालय से रानीडांगा बजार तक निकाली गई । इसमें स्वच्छता के सम्बधित बैनर , पोस्टर से लोगों के दिलों जागरूकता लायी गयी । स्वच्छता रैली में महानिरीक्षक, सीमान्त मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, सिलीगुड़ी श्री श्रीकुमार बंद्योपाध्याय सहित कार्यालय के सभी अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी एवं काफी संख्या में बल कर्मियों ने प्रतिभाग लिया ।

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …