
सिलीगुड़ी- एसएसबी की 41 बटालियन के अन्तर्गत पानीटंकी के जवानों ने रूटीन चेकिंग के दौरान 3 बांग्लादेशी नागरिकों को लगभग तीन बजे गिरफ्तार किया। ये तीनों बांग्लादेशी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के नेपाल से भारत में दाखिल हुए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन बांग्लादेशी नागरिक बिना वैध कागजात के नेपाल से भारत के तरफ घुसने के फिराक में थे कि एसएसबी के जवानों नें इन तीनों को रूटीन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार बांग्लादेशियों नागरिक नें पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद हसनैन, उम्र -22 गांव -नोल्गोरा, पोस्ट आफिस – लमसीटा पीएस – दौलत खान, जिला– भोला, बांग्लादेश, दूसरे ने अपना नाम मोहम्मद रहीम, आयु -30 वर्ष , जिला भोला सादात,
बांग्लादेश, तीसरे ने अपना नाम इब्राहिम मोहम्मद, उम्र -27 जिला + पी.एस-भोला बांग्लादेश बताया है। पकड़े गए व्यक्तियों को सिस्टर एजेंसियों के साथ एसएसबी के अधिकारियो के द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के बाद खोरीबारी पीएस को सौंप दिया गया।

Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
