Home / Odisha / अखिलेश यादव की हिंदू विरोधी राजनीति पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला

अखिलेश यादव की हिंदू विरोधी राजनीति पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला

  • बोले- सपा अध्यक्ष ने साबित किया कि हिंदू उनके मतदाता नहीं

  • एसआईआर पर विपक्ष कर रहा दोहरी राजनीति

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनकी राजनीति को हिंदू विरोधी मानसिकता से प्रेरित बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने का मुद्दा उठाया, तब अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी ने इस पर खुलकर सवाल क्यों नहीं उठाए? क्या हिंदू मतदाता समाजवादी पार्टी के राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा नहीं हैं?

सोमवार को भुवनेश्वर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी दल दोहरी राजनीति कर रहे हैं। जब उन्हें अपने राजनीतिक हित प्रभावित होते दिखाई देते हैं, तब वे चुनाव आयोग और एसआईआर पर सवाल उठाने लगते हैं, लेकिन हिंदू मतदाताओं के नाम कथित तौर पर मतदाता सूची से गायब होने के मुद्दे पर उनकी चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

एक सवाल के जवाब उन्होंने अखिलेश यादव की राजनीतिक भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ द्वारा 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब होने का मुद्दा उठाए जाना यह दिखाता है कि मतदाता सूची में जानबूझकर कोई गड़बड़ी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जिस तरह इस विषय पर अपना पक्ष रखा, उससे उसकी राजनीतिक प्राथमिकताएं स्पष्ट होती हैं। यदि मतदाता सूची में गड़बड़ी हुई है तो उसका विरोध सभी मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए होना चाहिए, न कि राजनीतिक सुविधा और वोट बैंक के आधार पर।

सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि एसआईआर के मुद्दे पर वह जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। लोकतंत्र में मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष की राजनीति में सिद्धांतों से अधिक राजनीतिक लाभ को महत्व दिया जा रहा है। एक ही प्रक्रिया को लेकर अलग-अलग परिस्थितियों में अलग-अलग रुख अपनाना उसकी दोहरी मानसिकता को उजागर करता है। हिंदू मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े सवालों पर चुप्पी और अन्य मुद्दों पर आक्रामक विरोध विपक्ष की राजनीति पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

केंद्रापड़ा में लक्ष्मी पूजा विसर्जन शोभायात्रा और मेलाना के लिए सुरक्षा कड़ी

    30 प्लाटून से अधिक पुलिस बल तैनात     आईजी और एसपी संभाल …