Home / National / जम्मू से दिल्ली की यात्रा हुई आसान, हिंडन से जम्मू की सीधी फ्लाइट 23 मार्च से

जम्मू से दिल्ली की यात्रा हुई आसान, हिंडन से जम्मू की सीधी फ्लाइट 23 मार्च से

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली से जम्मू जाने वालों के लिए खुशखबरी है। गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से अब जम्मू के लिए सीधी विमान सेवा उपलब्ध होगी। केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज इसकी घोषणा की है।
जम्मू से सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने बताया कि जम्मू और एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी भागों के बीच अपेक्षाकृत कम किराये में यात्रा करने वालों के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान 23 मार्च से हिंडन हवाई अड्डे और जम्मू के बीच दैनिक (शनिवार को छोड़कर) संचालित होगी। सुबह 11:30 बजे जम्मू फ्लाइट लैंड होगी और 1:00 बजे हिंडन के लिए जम्मू से प्रस्थान करेगी।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …