Home / Odisha / 26 से दसवीं बोर्ड के कापियों का मूल्यांकन

26 से दसवीं बोर्ड के कापियों का मूल्यांकन

भुवनेश्वर. आगामी 26 मई से दसवीं बोर्ड के परीक्षा के कापियों का मूल्यांकन शुरु होगा. मूल्यांकन के समय सामाजिक दूरी के नियम का पालन होगा. आगामी जुलाई माह तक परिणाम घोषित होंगे. राज्य के विद्यालय व जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सभी जिलों के जिलाधिकारियों को शिक्षा विभाग की ओर से पत्र लिख कर यह निर्देश दिया गया है. कोविद-19 गाइडलाइन का पालन कर इस कार्य को शुरु करने के लिए कहा गया है. प्रत्येक मूल्यांकन केन्द्र के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाएंगे. उललेखनीय है कि मूल्यांकन की प्रक्रिया कोविद के कारण व बाद में तूफान के कारण स्थगित हुआ था.

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

गंजाम में 3 नवंबर तक स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

    दूसरे चक्रवात मुरासु के असर को लेकर सरकार ने की घोषणा     …