Home / Odisha / महाचक्रवात अंफान हुआ कमजोर

महाचक्रवात अंफान हुआ कमजोर

  •  डीप डिप्रेशन में हुआ तब्दील

भुवनेश्वर. ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तबाही का मंजर छोड़कर बांग्लादेश की ओर कूच किया महाचक्रवात अंफान अब कमजोर पड़ गया है. इसकी गति काफी कम हो गयी है तथा यह डीप डिप्रेशन में तब्दील हो गया है. यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने अपनी ताजा बुलेटिन में दी है. बताया जाता है कि आज सुबह 11.30 बजे यह डीप डिप्रेशन में तब्दील हुआ तथा इस समय इसकी हवा की गति 50-50 किलोमीटर प्रति घंटा की थी तथा हवा के झोंके की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा की थी. यह फिलहाल बांग्लादेश में छाया हुआ है.

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई परियोजनाओं को 654 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

    जल संसाधन विभाग की दो तकनीकी सलाहकार समितियों की बैठक में 85 प्रस्तावों …