Home / National / भारत की मेजबानी में कल होगा तीसरा वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन

भारत की मेजबानी में कल होगा तीसरा वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में शनिवार को तीसरा वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन (वीओजीएसएस) आयोजित किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में आज बताया कि ग्लोबल साउथ के सभी देशों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है।
पिछले दो शिखर सम्मेलनों की तरह तीसरा वीओजीएसएस भी वर्चुअल प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। तीसरा वीओजीएसएस, “एक सतत भविष्य के लिए एक सशक्त वैश्विक दक्षिण” के व्यापक विषय के साथ आयोजित किया जा रहा है। पिछले शिखर सम्मेलनों में दुनिया को प्रभावित करने वाली जटिल चुनौतियों जैसे संघर्ष, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा संकट, जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की गई थी। इन्हीं और अन्य विषयों पर चर्चा के लिए यह सम्मेलन एक मंच के रूप में कार्य करेगा।
उद्घाटन सत्र राष्ट्र प्रमुख/सरकार के स्तर पर होगा और इसकी मेजबानी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इसके अलावा, 10 मंत्री स्तरीय सत्र होंगे।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …