Home / Uncategorized / ओड़िया फिल्म निर्माता संजय नायक को मिली जमानत
फिल्म निर्माता संजय नायक

ओड़िया फिल्म निर्माता संजय नायक को मिली जमानत

  • महिला पत्रकार के साथ बदसलुकी के मामले में हुए थे गिरफ्तार

भुवनेश्वर। महिला पत्रकार के साथ बदसलुकी के मामले में गिरफ्तार ओड़िया फिल्म निर्माता संजय नायक उर्फ टूटू नायक को आज जमानत मिल गई है। भुवनेश्वर के एसडीजेएम कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपये के मुचलके व एक जमानतदाता के बदले जमानत दी है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में एक ओड़िया टेलीविजन चैनल में कार्यरत महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने ओड़िया फिल्म के निर्माता संजय नायक (टुटु) को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले खारबेलनगर थाना पुलिस ने उन्हें थाने में बुलाया था और काफी समय तक पूछताछ की थी।

इस खबर को भी पढ़ेंः-कृपाजल महाविद्यालय को NAAC A+ ग्रेडिंग की मान्यता 

बीते शुक्रवार को समाचार संग्रह के समय महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप उन पर लगाया गया था। इस संबंध में देवस्मिता ने टुटु नायक के खिलाफ खारबेलनगर थाने में लिखित मे शिकायत दर्ज करायी थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की सीसीटीवी खंगाल कर जांच शुरु की थी।

Share this news

About admin

Check Also

पूर्वी भारत बना अब प्रगति का प्रवेश द्वार : मोदी

    ओडिशा को मिले 20 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव     राष्ट्रपति मुर्मू …