Home / Odisha / ब्रह्मपुर में आल इंडिया थिएटर काउंसिल का दो दिवसीय राष्ट्रीय समावेश

ब्रह्मपुर में आल इंडिया थिएटर काउंसिल का दो दिवसीय राष्ट्रीय समावेश

ब्रह्मपुर। गंजाम जिले के ब्रह्मपुर में आज से आल इंडिया थिएटर काउंसिल का दो दिवसीय राष्ट्रीय समावेश शुरू हुआ। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज गोपाल पाढ़ी के नेतृत्व और अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्रह्मपुर के सांसद चंद्रशेखर साहू मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित थे तथा दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विधायक विक्रम पंडा, मेयर संघमित्रा दलई, राज्य काजू निगम अध्यक्ष सुभाष महाराणा, नाट्यकार तिरुपति साहू प्रमुख अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। इस समावेश में 15 राज्यों से प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस दौरान ब्रह्मपुर के राजकिशोर पाढ़ी, रमेश महाराणा, अशोक कर, अनिल पात्र और कैलाश पाणिग्राही को राष्ट्रीय कला सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहरा, उपाध्यक्ष मोहम्माद निजाम, राष्ट्रीय संरक्षक प्रदीप वाजपेयी, सुनील चौहान, सुनील दत्त विश्वकर्मा, अष्टभुजा मिश्र, अशोक शर्मा, रामचंद्र सास्मल, तणवीर इमाम, रजत सिंह कंवर  प्रमुख उपस्थित थे। के कृष्णमूर्ति ने धन्यवाद अर्पित किया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा सरकार ने कंटामाल की बीडीओ सामी रेड्डी जयश्री को किया निलंबित

    संबलपुर में होगा मुख्यालय भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने बौध जिले के कंटामाल की …