Home / National / ‘आप’ ने चुनाव आयोग व पुलिस में दी शिकायत

‘आप’ ने चुनाव आयोग व पुलिस में दी शिकायत

नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी ने राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथित हत्या की साजिश मामले में शिकायत की है। विधायकों के अनुसार राज्य चुनाव आयोग से उन्हें आश्वासन मिला कि यह गंभीर मामला है और इस संबंध में कार्रवाई करेंगे। वहीं ‘आप पार्टी’ ने मध्य जिले के आईपी स्टेट थाने में भी शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर कहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की भाजपा धमकी को लेकर वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर धमकी देने का आरोप लगाया था।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …