Home / National / जी20- प्रधानमंत्री मोदी ने की इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात

जी20- प्रधानमंत्री मोदी ने की इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने मेलोनी को इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, आतंकवाद से लड़ाई और दोनों देशों के नागरिकों के बीच के सम्बंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को प्रगाढ़ करने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने समकक्ष से कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए अगले साल भारत में प्रधानमंत्री मेलोनी का स्वागत करने के लिए तत्पर हैं।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …