Home / National / संगीत नाटक अकादमी की बैठक : कलाकारों के मानदेय में 25 प्रतिशत वृद्धि
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

संगीत नाटक अकादमी की बैठक : कलाकारों के मानदेय में 25 प्रतिशत वृद्धि

जोधपुर, प्रदेश के लोक कलाकारों के मानदेय में पच्चीस प्रतिशत की अभिवृद्धि के साथ संगीत, नाटक व शास्त्रीय विधाओं सहित अन्य सभी कला प्रदर्शनों के मानदेय में व्यापक बढ़ोतरी की गयी है। यह निर्णय राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के नव गठित बोर्ड की जोधपुर में आयोज्य साधारण सभा की प्रथम बैठक में सर्व सम्मति से लिया गया। बिनाका जेश मालू की अध्यक्षता में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति आभार जताया। ।

बैठक में अकादमी अध्यक्ष बिनाका जेश मालू ने कहा कि राजस्थान एक समृद्ध सांस्कृतिक प्रदेश है, जिसकी कला एवं कलाकारों ने विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी है, अकादमी उनके संरक्षण व संवर्द्धन के प्रभावी प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि अकादमी गांव ढाणी में बैठे कलाकार को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें उचित मंच प्रदान करने की योजना बना रही है। हम पारम्परिक कलाओं के साथ आधुनिक नव संगीत के कलाकारों को भी उचित सम्मान व अवसर प्रदान करेंगे।
बैठक में पांच नव सदस्यों के रूप में लोक कलाविद् उदयपुर के महेंद्र भानावत, नाटक व फि़ल्म से जुड़े मुम्बई से मनोहर तेली, शास्त्रीय गायिका सिरोही की गंगा कलावंत, लोकनाट्य के मशहूर खिलाड़ी मेड़ता के महबूब खान तथा संगीत के युवा हस्ताक्षर जयपुर के दीपक पंवार का मनोनयन भी किया गया।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …