Home / National / भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ओडिशा दौरा 29 सितंबर को

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ओडिशा दौरा 29 सितंबर को

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगामी 29 सितंबर को दो दिवसीय ओडिशा प्रवास पर आयेंगे। भाजपा प्रदेश महासचिव गोलक महापात्र ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिल कर पार्टी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने बताया कि भाजपा की प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग आगामी 13 सितंबर से पुरी में होगा। यह प्रशिक्षण वर्ग तीन दिनों तक चलेगा। यह प्रशिक्षण पूर्व में होने वाला था। लेकिन राज्य में भारी बारिश के कारण पुरी जिले में बाढ़ के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …