Home / National / ईडी ने शिवसेना नेता संजय राऊत को आर्थर रोड जेल में दाखिल कराया
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ईडी ने शिवसेना नेता संजय राऊत को आर्थर रोड जेल में दाखिल कराया

  •  जेल में राऊत को घर का भोजन तथा औषधि देने की अनुमति दी गई

मुंबई, शिवसेना नेता संजय राऊत को मनी लॉड्रिंग मामले में न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के आदेश के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने राऊत को आर्थर रोड जेल में पहुंचा दिया है। ईडी की टीम ने कोर्ट के निर्देश पर जेल प्रशासन को संजय राऊत के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी है, इसलिए जेल में राऊत को घर का भोजन तथा औषधि देने की अनुमति दी गई है।
ईडी ने संजय राऊत की कस्टडी खत्म होने पर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। ईडी की टीम ने संजय राऊत की कस्टडी नहीं मांगी थी, इसी वजह से विशेष कोर्ट ने राऊत को 22 अगस्त तक न्यायिक कस्टडी में भेजने का आदेश जारी किया। साथ ही कोर्ट ने जेल प्रशासन को संजय राऊत के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने का भी निर्देश दिया था। इसके बाद ईडी की टीम ने संजय राऊत को आर्थर रोड जेल में दाखिल कर दिया है।

ईडी की टीम ने गोरेगांव पत्राचाल प्रोजेक्ट में 1039.79 करोड़ रुपये के घोटाले की मनी लॉड्रिंग एंगल से जांच करते हुए संजय राऊत को 1 अगस्त को गिरफ्तार किया था। विशेष कोर्ट ने संजय राऊत को 4 अगस्त तक ईडी कस्टडी में भेजा था। इसके बाद 4 अगस्त को फिर से विशेष कोर्ट ने संजय राऊत को 8 अगस्त तक ईडी कस्टडी में भेज दिया था। इसके बाद सोमवार को ईडी की टीम ने संजय राऊत को विशेष कोर्ट में पेश किया और कस्टडी नहीं मांगी, जिससे कोर्ट ने राऊत को 22 अगस्त तक न्यायिक कस्टडी में भेजने का आदेश जारी किया।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …