Home / National / सोनिया गांधी से दूसरे दौर की पूछताछ हुई शुरू

सोनिया गांधी से दूसरे दौर की पूछताछ हुई शुरू

नई दिल्ली,कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी मंगलवार को लंच ब्रेक के बाद फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आफिस पहुंचीं। दूसरे दौर की पूछताछ शुरू हो चुकी है। लंच ब्रेक के पहले ईडी ने उनसे करीब तीन घंटे तक पूछताछ की थी। यह पूछताछ नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े धनशोधन मामले में चल रही है।

इससे पहले ईडी गुरुवार को भी सोनिया गांधी से पूछताछ कर चुकी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी ईडी ने इसी केस में लगभग 50 घंटे की पूछताछ कर चुकी है। इस पूछताछ को कांग्रेस गैरकानूनी बताते हुए दिल्ली सहित देशभर में प्रदर्शन कर रही है। आज कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन से विजय चौक तक केन्द्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए विरोध मार्च निकाला। विजय चौक पर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस राहुल गांधी को डिटेन कर न्यू पुलिस लाइन किंग्सवे कैंप लेकर गई है।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …