Home / National / पहले प्रधानमंत्री हैं मोदी जिन्होंने की ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ की विधिवत पूजा

पहले प्रधानमंत्री हैं मोदी जिन्होंने की ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ की विधिवत पूजा

रांची, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के पहले राजनेता बन गए, जिन्होंने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए देवघर में 12 ज्योतिर्लिंगों में नौवां ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ की पूरे वैदिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की।
मंगलवार को रोड शो के बाद प्रधानमंत्री बाबा मंदिर पहुंचे। उनके साथ राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद निशिकांत दुबे, मंत्री मिथिलेश ठाकुर बाबा मंदिर में उपस्थित थे।
देवघर मंदिर के प्रमुख पंडा ने प्रधानमंत्री को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा करायी। प्रधानमंत्री ने देवघर के मनोकामना लिंग पर जलार्पण किया।
साभार -हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …