Home / National / प्रधानमंत्री ने ओडिशा सड़क हादसे पर जताया दुख

प्रधानमंत्री ने ओडिशा सड़क हादसे पर जताया दुख

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ओडिशा के गंजम जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, “ओडिशा के गंजम जिले में एक दुखद दुर्घटना के कारण लोगों की जान जाने से मुझे बहुत दुख हुआ है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ है। मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
उल्लेखनीय है कि ओडिशा के कंधमाल और गंजाम जिले के सीमा पर कलिंग घाटी में दुर्गाप्रसाद के पास मंगलवार आधी रात एक पर्यटक बस पलट गई। हादसे में छह पर्यटकों की मौत हो गई जबकि 42 लोग घायल हो गए। मृतकों में चार पुरुष और दो महिलाएं हैं। बस में 70 लोग सवार थे।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …