Home / National / गृहमंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गृहमंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शाह को एक पुस्तक भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने शाह के आवास पर मुलाकात कर उन्हें ‘भारत को समझने की शर्तें’ भेंट की।

योगी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, “देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट हुई। अपना बहुमूल्य समय एवं मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु हार्दिक धन्यवाद माननीय गृह मंत्री जी!”

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में हिस्सा लेने राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे हैं।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …