Home / Odisha / ओडिया नववर्ष व पणा संक्रांति के लिए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं

ओडिया नववर्ष व पणा संक्रांति के लिए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर, 14 अप्रैल  पणा संक्रांति व ओडिया नव वर्ष के अवसर पर राज्य की जनता व देशविदेश के ओडिया लोगों को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुभकामनाएं दी  हैं । सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर उन्होंने शुभकामनाएं दी हैं ।
उन्होनें कहा कि ओडिया नव वर्ष सभी के लिए नया उत्साह लेकर आये ।  महाप्रभु श्रीजगन्नाथ के आशीर्वाद से सभी का जीनन सुखमय व मंगलमय हो।
उन्होंने कहा कि ओडिया जनमानस में त्योहारों को काफी महत्व है । पारंपारिक त्योहार हमारे सामाजिक आध्यात्मिक व पारिवारिक आधारशीला को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करते हैं । आज के दिन से ओडिशा में नये पंचांग का प्रचलन होता है । देवादेवी मंदिरों में पूजार्चना की जाती है । घरों  में पणा बनाया जाता है तथा पिया जाता है ।
ओडिशा की कला संस्कृति, नृत्य आदि को फिर से शिखर पर पहुंचाने की दिशा  में कार्य करना हमारा दायित्व है । इस नये वर्ष में हमें इसके लिए शपथ लेने की आवश्यकता है ।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …