Home / National / राजस्थान के भाजपा सांसदों से शुक्रवार को मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

राजस्थान के भाजपा सांसदों से शुक्रवार को मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

जयपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार सुबह राजस्थान के भाजपा सांसदों से नई दिल्ली स्थित अपने आवास- 07, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी से मिलने को लेकर राजस्थान के भाजपा सांसद उत्साहित हैं।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी से यह मुलाकात शुक्रवार सुबह साढ़े 08 बजे नाश्ते के दौरान होगी। संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सभी राज्यों के सांसदों से मुलाकात करते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को राजस्थान के सांसदों का नंबर है। इन बैठकों में प्रधानमंत्री सांसदों की चिंताओं और राज्य से जुड़ी मुख्य समस्याओं एवं मुद्दों को सुनते हैं। वह उनके कामकाज में सुधार के लिए उनका मार्गदर्शन भी करते हैं।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …