Home / National / ब्रह्मपुर में मेयर पद के लिए डॉ सविता सुआर भाजपा की उम्मीदवार

ब्रह्मपुर में मेयर पद के लिए डॉ सविता सुआर भाजपा की उम्मीदवार

भुवनेश्वर. भारतीय जनता पार्टी ने ब्रह्मपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए डॉ सविता सुआर को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है. यहां नगर निगम में 42 वार्ड और 250 बूथ हैं. निगम का चुनाव 24 मार्च को होने वाला है. मतों की गिनती 26 मार्च को की जाएगी. राज्य भाजपा अध्यक्ष समीर मोहंती ने रविवार को बीएमसी मेयर चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में सुआर के नाम को मंजूरी दे दी. सुआर की भिड़ंत बीजद की संघमित्रा दलई से होगी. प्रदेश कांग्रेस ने अभी तक बीएमसी मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है.

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …