Home / National / गाजीपुर के ‘रत्न’ संभाल रहे हैं देश का मुकुट मणि’ : प्रधानमंत्री मोदी

गाजीपुर के ‘रत्न’ संभाल रहे हैं देश का मुकुट मणि’ : प्रधानमंत्री मोदी

गाजीपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की सराहना करते हुए उन्हें गाजीपुर का ‘रत्न’ बताया।
प्रधानमंत्री मोदी यूं तो एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, किंतु वह गाजीपुर के लाल मनोज सिन्हा की प्रशंसा से खुद को रोक न पाये। मोदी ने गाजीपुर को वीर भूमि करार देते हुए कहा कि यहां के लोगों के लिए देशहित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि देशहित को हमेशा सबसे ऊपर रखने वाली इस वीर भूमि को वे आदरपूर्वक नमन करते हैं।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि गाजीपुर ने मनोज सिन्हा के रूप में भी एक ऐसा रत्न दिया है ,जो देश की मुकुट मणि जम्मू कश्मीर को संभाल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर के निवासी हैं और वे इस समय जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल का पद संभाल रहे हैं।
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने समाजवादी पार्टी को घोर परिवारवादी करार देते हुए कहा कि परिवारवादियों ने अपने स्वार्थ में इस पुण्य क्षेत्र की पहचान बदलकर रख दी थी। परिवारवादियों के शासन में यहां की पहचान माफिया और बाहुबली बन गए थे। उन्होंने कहा कि गाजीपुर की पहचान बदलने वालों को सजा देने का जनता के पास अब ये मौका है। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देकर परिवारवादियों को सजा देने का काम करें।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …