Home / National / राष्ट्रपति सोमवार से महाराष्ट्र के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे
फोटो सौजन्य ः राष्ट्रपति के ट्विटर से।

राष्ट्रपति सोमवार से महाराष्ट्र के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे

फोटो सौजन्य ः राष्ट्रपति के ट्विटर से।

नई दिल्ली, राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द सोमवार से महाराष्ट्र के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रपति सचिवालय ने रविवार को बताया कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द 6 से 9 दिसम्बर तक महाराष्ट्र की यात्रा पर रहेंगे। राष्ट्रपति 6 दिसम्बर को रायगढ़ किले का दौरा करेंगे और छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि देंगे। राष्ट्रपति 7 दिसम्बर को पुणे के लोहेगांव इलाके में वायुसेना स्टेशन का दौरा करेंगे, जहां वे उड़ान प्रदर्शन देखेंगे और वायु योद्धाओं के साथ बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति 8 दिसम्बर को मुंबई में 22वीं मिसाइल वेसल स्क्वाड्रन को ‘राष्ट्रपति मानक’ प्रदान करेंगे।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …