Home / National / प्रधानमंत्री ने कोंगथोंग के लोगों का आभार व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने कोंगथोंग के लोगों का आभार व्यक्त किया

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके सम्मान में और गांव को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के प्रयासों की सराहना में कोंगथोंग के लोगों द्वारा बनायी गई एक विशेष धुन के लिए आभार व्यक्त किया है।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के एक ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने रविवार को कहा, “इस विनम्र भाव-प्रदर्शन के लिए कोंगथोंग के लोगों का आभारी हूं। भारत सरकार मेघालय की पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। और हां, राज्य के हाल ही में आयोजित चेरी ब्लॉसम महोत्सव की शानदार तस्वीरें भी देखी हैं। सुंदर हैं।”
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …