Home / National / नड्डा ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने के लिए केंद्र का जताया आभार

नड्डा ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने के लिए केंद्र का जताया आभार

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने के फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

नड्डा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का श्री गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थान श्री करतारपुर साहिब के दर्शन हेतु कोरिडोर को दोबारा खोलने के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूं। इस फैसले से दुनिया भर में बसने वाले सिख और नानक नाम लेवा संगत पूरी श्रद्धा और उत्साह से प्रकाश पर्व मना सकेंगे।”
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री ने 17 नवंबर से करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने का ऐलान किया है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …