Home / National / प्रियंका ने मायावती से मिल उनकी मां के निधन पर जताया शोक

प्रियंका ने मायावती से मिल उनकी मां के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती से मुलाकात कर उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। मायावती की मां रामरती का 92 वर्ष की आयु में दिल्ली के अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया था।

प्रियंका गांधी राज्यसभा सदस्य दीपेन्द्र हुड्डा के साथ बीएसपी प्रमुख के दिल्ली स्थित निवास 3 त्यागराज मार्ग पहुंचीं और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुलाकात के दौरान बसपा नेता सतीश चन्द्र मिश्रा भी वहां मौजूद थे।
बीएसपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मायावती की मां का अंतिम संस्कार दिल्ली में ही किया जाएगा।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …