Home / National / हिमाचल प्रदेश में किसानों की नाराजगी भाजपा को पड़ी भारी: टिकैत

हिमाचल प्रदेश में किसानों की नाराजगी भाजपा को पड़ी भारी: टिकैत

नई दिल्ली, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसानों की नाराजगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भारी पड़ी है।

टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हिमाचल प्रदेश में सम्पन्न हुये उपचुनाव में किसानों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है। सेब के किसान सरकार से नाराज थे। वहां के किसान तीनों कृषि कानूनों के विरोध में हैं। इसलिए जनता ने भाजपा के विरोध में मतदान किया है।
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। इन सभी सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने भाजपा के उम्मीदवार खुशाल सिंह को करीब 13 हजार वोटों से हरा दिया है। जबकि तीन विधानसभा सीटें फतेहपुर, अर्की और जुब्बल कोटाखाई में भी कांग्रेस को जीत मिली है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …