Home / National / संयुक्त किसान मोर्चा ने सिंघु बार्डर पर हुई हत्या के मामले से खुद को किया अलग

संयुक्त किसान मोर्चा ने सिंघु बार्डर पर हुई हत्या के मामले से खुद को किया अलग

नई दिल्ली, संयुक्त किसान मोर्चा ने सिंघु बार्डर पर हुए युवक की हत्या के मामले से खुद को अलग कर लिया है। मोर्चे ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि संज्ञान में आया है कि आज सुबह सिंघु मोर्चा पर पंजाब के एक व्यक्ति (लखबीर सिंह, पुत्र दर्शन सिंह, गांव चीमा कला, थाना सराय अमानत खान, जिला तरनतारन) का अंग भंग कर उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के लिए घटनास्थल के एक निहंग समूह ने जिम्मेदारी ली है। निहंग समूह ने अपने बयान में कहा कि ऐसा उस व्यक्ति द्वारा सरबलोह ग्रंथ की बेअदबी करने की कोशिश के कारण किया गया।

संयुक्त किसान मोर्चा ने इस नृशंस हत्या की निंदा करते हुए कहा कि घटना के दोनों पक्षों निहंग समूह या मृतक व्यक्ति का संयुक्त किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं है। मोर्चा किसी भी धार्मिक ग्रंथ या प्रतीक की बेअदबी के खिलाफ है, लेकिन इस आधार पर किसी भी व्यक्ति या समूह को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। ऐसे में मोर्चा सरकार से मांग करता है कि इस हत्या और बेअदबी के षड़यंत्र के आरोप की जांच कर दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दी जाए। संयुक्त किसान मोर्चा किसी भी कानून सम्मत कार्रवाई में पुलिस और प्रशासन का सहयोग को तैयार है।
साभार-हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …