Home / National / गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने पद से इस्तीफा दिया

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने पद से इस्तीफा दिया

गांधीनगर/नई दिल्ली, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह कुछ ही देर में प्रेस कांफ्रेंस कर अपने इस्तीफे की घोषणा करेंगे। रुपाणी का इस्तीफा ऐसे वक्त में आया है, जब अगले वर्ष राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। उनके मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। रुपाणी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का करीबी माना जाता है।
साभार –हिस

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …