Home / National / मादक पदार्थों के तस्कर से भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद

मादक पदार्थों के तस्कर से भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद

राजौरी, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को राजौरी जिले में मादक पदार्थों के एक तस्कर से भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद करने का दावा किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नौशहरा थाने की एक टीम द्वारा हाल ही में गिरफ्तार किए गए मादक पदार्थों के इस तस्कर से जुड़े लिंक की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस जांच के दौरान भारी मात्रा में भारतीय मुद्रा बरामद की गई, जिसे जब्त कर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। हालांकि इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
साभार –हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …