Home / Odisha / हाथी दांत की तस्करी करने वाले रैकेट का खुलासा

हाथी दांत की तस्करी करने वाले रैकेट का खुलासा

बालेश्वर. राज्य अपराध शाखा और वन विभाग के जवानों की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शनिवार की रात जिले के खैरा और औपड़ा इलाकों से पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर हाथी दांत की तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना के आधार पर खैरा पुलिस के सहयोग से एसटीएफ और स्थानीय वन रेंज के जवानों ने एक संयुक्त अभियान में शनिवार की रात खैरा इलाके में एक अज्ञात स्थान पर छापेमारी की.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से हाथी के दांत के कुल 10 टुकड़े बरामद किए गए और रैकेट से कथित तौर पर जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. मामले की जांच की जा रही है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …