Home / Odisha / कलिंगनगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

कलिंगनगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

  • पश्चिम बंगाल की आठ लड़कियां करायी गयीं मुक्त


भुवनेश्वर. राजधानी के भरतपुर थाना क्षेत्र के कलिंगनगर इलाके में एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने इसका भंडाफोड़ किया है.
जानकारी के मुताबिक, कलिंगनगर इलाके में होटल-सह-गेस्ट हाउस पर आज सुबह पुलिस कमिश्नरेट की एक टीम ने छापा मारा. इस दौरान होटल मालिक भागने में सफल रहा, जबकि एक ग्राहक और रैकेट में शामिल बिचौलिए को गिरफ्तार कर लिया गया. मौके से पश्चिम बंगाल की कुल आठ लड़कियों को बचाया गया. पूछताछ के बाद उन्हें अल्पावास गृह भेज दिया जाएगा. इस घटना को लेकर अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …