Home / Odisha / कटक में कार की टक्कर से पुलिस कांस्टेबल की मौत

कटक में कार की टक्कर से पुलिस कांस्टेबल की मौत

कटक. कटक जिले के बांकी में कैमुंडी थाना चौकी के पास रविवार सुबह कार की टक्कर से एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब कांस्टेबल रमेश परिडा मॉर्निंग वॉक पर थे. बताया जाता है कि वह तिगिरिया के महुलाधिपी गांव की रहने वाले थे. बताया जाता है कि यह घटना कार चालक के गलत फैसले के कारण हुआ. उस समय कार बांकी से कटक की ओर जा रही थी. इसी दौरान कैमुंडी पुलिस चौकी और चरिघरिया चौक के बीच यह हादसा हो गया. कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे, जिनमें से दो अस्पताल में भर्ती हैं और पुलिस दो अन्य से पूछताछ कर रही थी. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …