Home / National / अस्पताल में भर्ती फिल्म अभिनेत्री सायरा बानो की तबीयत में हो रहा सुधार

अस्पताल में भर्ती फिल्म अभिनेत्री सायरा बानो की तबीयत में हो रहा सुधार

मुंबई, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो का इलाज मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में पिछले तीन दिनों से जारी है। बुधवार को उन्हें सांस लेने में दिक्कत की वजह से अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में शिफ्ट किया गया। उनके एक रिश्तेदार के मुताबिक सायरो बानो की तबीयत में सुधार हो रहा है।

सायरा बानो को माइनर हार्ट अटैक की वजह से तीन दिन पहले हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ था, लेकिन उनका ब्लड प्रेसर नार्मल नहीं हो पा रहा था। अस्पताल में आज सुबह उन्हें अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद उनको आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

उल्लेखनीय है कि सायरा बानो के पति मशहूर फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार का निधन 7 जुलाई को हुआ था। तब से ही वे काफी दुखी हैं और इसी बीच उनकी तबीयत खराब हो गई है। इस संबंध में अस्पताल की ओर से अभी तक कोई हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं की गई है।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …