Home / National / युवा शक्ति में कुछ नये करने का संकल्प के प्रतीक बने इसाक – धर्मेन्द्र प्रधान

युवा शक्ति में कुछ नये करने का संकल्प के प्रतीक बने इसाक – धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में उल्लेख किये जाने के बाद इसाक मुंडा की केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ट्वीट कर प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि इसाक युवा शक्ति में कुछ नये करने का संकल्प के प्रतीक बन गये हैं.

प्रधान ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में संबलपुर जिले के जुजुमुरा बाबूपाली इलाके के जनजातीय समुदाय के इसाक मुंडा के इंटरनेट सेनसेशन बनने की बात का जिक्र किया. एक दिहाड़ी मजदूर से इंटरनेट सेनसेसन बने इसाक मुंडा ओडिश के लोगों के सामाजिक जीवन में दैनिक खाद्य पखाल खाने का वीडियो तैयार कर आज एक सफल यूट्यूबर बनने के साथ लाखों रुपये कमा रहे हैं. उनका यह प्रयास अनन्य है.

इसाक मुंडा अपने यूट्य़ूब चैनल में स्थानीय पारंपारिक व्यंजन बनाने की पद्धति, सामाजिक जीवन शैली की वीडियो तैयार करना तथा संस्कृति व व्यंजन के प्रचार प्रसार कर हमें प्रेरणा देकर युवा शक्ति के लिए कुछ नया करने के संकल्प का प्रतीक बन गये हैं.

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …