Home / National / बंदूक के साथ फोटो खिंचवाते समय दब गया ट्रिगर, महिला की मौत

बंदूक के साथ फोटो खिंचवाते समय दब गया ट्रिगर, महिला की मौत

हरदोई। कई बार खास फोटो खिंचवाने की चाहत जानलेवा हादसा बन जाती हैं। शाहाबाद कस्बे में ऐसा ही हादसा हो गया, जहां फोटो खिंचवाते समय एक महिला की बंदूक की गोली लगने से संदिग्ध हालत मौत हो गई है।

महिला के ससुराल वालों का कहना है कि फोटो लेते समय लापरवाही से बंदूक का ट्रिगर दब गया और उसकी मौत हो गई। वहीं विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या गोली मारकर कर दी गई है।

महिला की बंदूक के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल 

मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आरोप है कि ससुरालपक्ष के लोग दहेज में दो लाख रूपये मांग रहे थे। मृतका की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। ससुरालपक्ष के बयान की भी जांच की जाएगी।
एएसपी कपिलदेव सिंह का कहना है कि पति-पत्नी के द्वारा कथित तौर पर सेल्फी लेने के दौरान गोली चल जाने की घटना सामने आई है। दोनों के मोबाइल बरामद हुए हैं, बंदूक भी बरामद कर ली गई है। दावा किया जा रहा है कि लापरवाही से गोली चलने से भी मौत हो सकती है। वहीं परिजन चाहते हैं कि पूरे मामले की जांच दहेज हत्या के एंगल से की जाए। मृतका का नाम राधिका है।मृतका के परिजनों ने पति आकाश, ससुर राजेश, सास पूनम, और जेठ उमंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ससुराल पक्ष बार-बार कह रहा है कि फोटो लेने के दौरान ही बंदूक से गोली चल गई थी और महिला की मौत हो गई थी।

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …