Home / National / नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की प्रगति को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की प्रगति को लेकर धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा

नई दिल्ली. केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तौर पर नई जिम्मेदारी ग्रहण करने के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को नई दिल्ली में शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी वह विभिन्न ऑटोनोमस संस्थाओं के प्रमुखों के साथ चर्चा की तथा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन की प्रगति को लेकर समीक्षा की इस. प्रधान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार, अन्नपूर्णा देवी एवं राजकुमार रंजन सिंह के साथ शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ऑटोनॉमस संस्थाओं के प्रमुखों से चर्चा की. इस अवसर पर नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के साथ-साथ 30 करोड़ छात्र-छात्राओं के भविष्य को उज्जवल करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे, इस पर भी चर्चा की गई. इसके अलावा नई शिक्षा नीति के लक्ष्य को निर्धारित समय में पूरा करने की दिशा में कार्य करने के लिए अधिकारियों को कहा गया.

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …