Home / National / रिश्वत लेते नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल व लिपिक गिरफ्तार

रिश्वत लेते नर्सिंग कॉलेज के प्रिंसिपल व लिपिक गिरफ्तार

बीकानेर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आरयूएचएस राजस्थान जयपुर के अधीन संचालित एम.एन.कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रिंसिपल और लिपिक को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
एसीबी के एएसपी रजनीश पूनिया ने बताया कि बीएससी नर्सिंग के अंतिम वर्ष के दो छात्रों ने ब्यूरो में लिखित शिकायत की कि बीएससी नर्सिंग के लिए सरकार द्वारा निर्धारित फीस 70 हजार रुपये प्रतिवर्ष है, परंतु एम.एन.कॉलेज ऑफ नर्सिंग बीकानेर के प्रिंसिपल अनीस अली व लिपिक मनीष बडग़ूजर द्वारा नर्सिंग छात्रों पर प्रेक्टिकल नहीं दिलवाने, मूल दस्तावेज व परीक्षा नहीं दिलवाने का दबाव बनाकर उक्त निर्धारित फीस के अतिरिक्त डोनेशन के रुप में प्रत्येक छात्र से 10-10 हजार रुपये रिश्वत स्वरुप लिए जा रहे हैं। परिवादीगण की शिकायत पर ब्यूरो द्वारा गोपनीय सत्यापनोपरांत ट्रेप का आयोजन कर प्रिंसिपल अनीस अली व लिपिक मनीष बडग़ूजर को ट्रेप कर रिश्वती राशि मनीष से बरामद की गयी।
साभार – हिस

Share this news

About desk

Check Also

kotia

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कोटिया सीमा विवाद

 रायगड़ा कलेक्टर ने दायर की अवमानना याचिका आंध्र प्रदेश के छह वरिष्ठ अधिकारियों को बनाया …