भुवनेश्वर – हायर सेकेंड्री की परीक्षा व प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करने के लिए परीक्षा केन्द्रों में सीसीटीवी लगाया जाना जरुरी है। इस कारण विभिन्न महाविद्यालयों के प्रिसिंपलों को सीसीटीवी लगाये जाने संबंधी रिपोर्ट आगामी 10 जनवरी तक प्रदान करें। ओडिशा माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यह निर्देश दिया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के दौरान यदि कोई महाविद्यालय ऐसा करने में नाकाम रहते हैं तो उन महाविद्यालयों में इस बार परीक्षा केन्द्र नहीं बनाये जाएंगें। परिषद से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि परीक्षा हालों के साथ-साथ कार्यालय प्रकोष्ठ जहां प्रश्नपत्र खोले जाएंगे, वहां भी सीसीटीवी लगाया जाना जरुरी है। इसके अलावा उस कालेज के कामन एंट्रैन्स गेट, परीक्षा हाल के कारिडर में भी सीसीटीवी लगाना होगा। सभी कालेजों को पांच घंटे का पावर बैक आप भी रखना होगा, ताकि बिजली कटने की स्थिति में भी सीसीटीवी रिकार्डिंग हो सके।
Check Also
ओडिशा के समुद्र तटों पर अभेद्य सुरक्षा कवच
ड्रोन और सीसीटीवी से चप्पे-चप्पे पर नजर सेंट्रल रेंज आईजी सत्यजीत नायक का सख्त संदेश …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
