Home / Odisha / बीजद सरकार में हो रही थी 5-टी के नाम पर सालाना 50 हजार करोड़ की लूट

बीजद सरकार में हो रही थी 5-टी के नाम पर सालाना 50 हजार करोड़ की लूट

  •  पुरी में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

  • पारित किया गया राजनीतिक प्रस्ताव

  • एक साफ-सुथरी लोकप्रिय सरकार देगी भाजपा

  • विकसित ओडिशा के गठन के लिए डाली जाएगी नींव

पुरी। बीजू जनता दल की सरकार में 5-टी के नाम पर प्रतिवर्ष 50 हजार करोड़ रुपये लूट-खसोट हो रही थी। भाजपा की सरकार गठन के बाद ही विकसित ओडिशा के गठन के लिए मजबूत नींव डाली जा रही है। भाजपा अपने संकल्प पत्र में किये गये सभी वादों को पूरा करने के साथ साथ प्रदेश की जनता को साफ-सुथरी व लोकप्रिय सरकार देगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल की अध्यक्षता में पुरी में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पारित राजनीतिक प्रस्ताव में इन बातों का उल्लेख किया गया है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि बीजद सरकार के दौरान 5-टी के नाम पर प्रति वर्ष 50 हजार करोड़ रुपये की राशि की लूट हो रही थी। राज्य में स्वास्थ्य शिक्षा जैसे क्षेत्र संपूर्ण रुप से ध्वस्त हो गये थे तथा महिलाओं की सुरक्षा विपन्न हो चुकी थी। 25 साल राजनीति में एक विराट कालखंड होता है। बीजद 25 साल तक सत्ता में रही, लेकिन इतने लंबे समय के बावजूद अपनी दूर दृष्टि और इच्छा शक्ति के अभाव के कारण बीजू जनता दल की सरकार ने राज्य की न्यूनतम आवश्यकताओं को भी पूरा करने में सफल नहीं हो सकी। बीजू जनता दल के 25 साल के भ्रष्ट शासन एक काला अध्याय है। इसे स्मरण करने के साथ-साथ ओडिशा में एक साफ-सुथरी पारदर्शी वह लोकप्रिय शासन व्यवस्था लागू करने के लिए भाजपा प्रतिवद्ध है।

प्रस्ताव में पार्टी ने कहा है कि भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में जो भी आश्वासन दिया है, उन सब को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार के गठन के एक माह के अंदर ही अनेक आश्वासनों को पूरा किया जा चुका है। किसानों को धान के लिए प्रति क्विंटल 31 सो रुपए में देने के लिए संकल्प पत्र में किए गए आश्वासन को पूरा करने के लिए सरकार निर्णय ले चुकी है।

इसी तरह सुभद्रा योजना में 50 हजार रुपए का कैस वाउचर देने का आश्वासन को भी पूरा किया जाएगा। श्रमिकों के कल्याण के लिए न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की गई है। महाप्रभु श्री जगन्नाथ के रत्न भंडार को खोले जाने के लिए जो मांग काफी समय से रही थी, उसे भी पूरा किया गया है।

रत्न भंडार की मरम्मत के साथ-साथ आभूषणों की गिनती भी की जाएगी। भक्तों की सुविधाओं सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के चारों द्वार खोल दिए गए हैं। आगामी दिनों में भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए संकल्प ले रही है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि महाप्रभु जगन्नाथ के आशीर्वाद से राज्य में पहली बार अपने दम पर भाजपा ने सरकार बनाया है। यह सरकार एक भ्रष्टाचार मुक्त शासन व्यवस्था देने के साथ-साथ 2036 तक एक विकसित प्रदेश के रूप में बनाने के लिए नीव डालने का कार्य किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार लोगों की सरकार होगी और राज्य के मुख्यमंत्री लोगों के मुख्यमंत्री होंगे।

इस प्रस्ताव में कहा गया है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने समग्र हिंदू समाज को हिंसा करने वाले बता कर करोड़ों हिंदुओं का अपमान किया है। 10 वर्षों के संघर्ष के बाद प्रतिपक्ष के नेता की मान्यता प्राप्त करते ही राहुल गांधी ने अपने हिंदू विरोधी मानसिकता का संसद में प्रदर्शन कर दिया है। प्रस्ताव में राहुल गांधी के बयान की कड़ी शब्दों में निंदा की गई है।

मोदी सरकार द्वारा 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने के निर्णय का प्रदेश कार्यकारिणी स्वागत किया है।

Share this news

About desk

Check Also

माधो सिंह हाथ खर्च योजना को मिली कैबिनेट की मंजूरी

जनजातीय छात्रों को मिलेगा 5,000 रुपये की वित्तीय सहायता 156 करोड़ रुपये का बजट, 3 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *