Home / Odisha / रंगदारी ने देने पर चाकू से किया हमला, दो रंगदार गिरफ्तार

रंगदारी ने देने पर चाकू से किया हमला, दो रंगदार गिरफ्तार

संबलपुर। रंगदारी न देने पर एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। यह घटना धनुपाली थाना अंतर्गत मोतीझरण में हुई। आरोपियों के हमले में मोहम्मद रफीक बताया गया है। रफीक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए धनुपाली पुलिस ने दो रंगदारों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार होने में सफल हो गया। गिरफ्तार आरोपियों का नाम मोहम्मद इरफान एवं मोहम्मद मजहर बताया गया है। दोनों मोतीझरण के ही रहनेवाले हैं। आरोप है कि बीती रात आरोपियों ने मोहम्मद रफीक को रोका और रंगदारी की मांग किया। जब रफीक ने रंगदारी देने से मना किया तो आरोपियों ने उसपर हमला कर दिया। जिसमें रफीक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। धनुपाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु हरसंभव स्थानों पर छापा मारा जा रहा है, बहुत जल्द उसे भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …