
संबलपुर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को शहर में रैली निकाली गई। रैली जिला स्कूल चौक से आरंभ हुई और विभिन्न मार्गों से होते हुए लक्ष्मी टॉकीज पहुंची। रैली में शामिल लोग नागरिकता संशोधन कानून को तत्काल रद्द किए जाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान उनकी ओर से जिला प्रशासन के माध्यम से देश के राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया। रैली में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी गुरू समेत शहर के सैकड़ो लोग शामिल हुए। खबर लिखे जानेतक कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नहीं मिल पाई थी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
