Home / Odisha / लॉकडाउन में राहत से कटक के बाजारों में लौटी रौनक

लॉकडाउन में राहत से कटक के बाजारों में लौटी रौनक

  • लोगों में खुशी, सरकार का जताया आभार

 

शैलेश कुमार वर्मा, कटक

दो महीनों के बाद लॉकडाउन में मिली राहत के कारण आधे दिन के लिए सभी दुकानें खुलने से कटक के बाजारों में रौनक लौट आयी है. इससे कटक शहर में व्यवसायियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और उन्होंने इस राहत के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार जताया. दो महीने से लगातार दुकान बंद होने के कारण लोगों में काफी उदासी छाई हुई थी और परिवारों का लालन-पालन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. जिनका लंबा कारोबार है और जिनके पास 40 -50 कर्मचारी काम कर रहे हैं, ऐसे कर्मचारियों को दो महीना बैठाकर वेतन देना भी भारी पड़ रहा था, लेकिन 30 जून को राज्य सरकार ने घोषणा की कि राज्य के बी श्रेणी के दस जिलों में प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी प्रकार की दुकानें खुली रहेंगी. इससे लोगों में खुशियां लौट आयीं.

एक जुलाई गुरुवार को दुकान खुलते ही सड़कों पर भी रौनक देखने को मिली और लोग खरीदारी करने के लिए दुकानों के लिए निकल पड़े. खासकर वैसे छोटे छोटे दुकानदार जो अपना परिवार का भरण पोषण करने में काफी लाचार दिख रहे थे, उनके अंदर भी काफी खुशी देखी गई. 2 महीनों के बाद कटक के नंदीसाही, पीठापुर, झोलासाही,  चौधरी बाजार, बजरक बाटी रोड, डोलमुंडई, हरिपुर, रानीहाट, बादामबारी, मंगलाबाग, बक्सी बाजार, तिनकोनिया बगीचा, दरगाह बाजार आदि स्थानों पर चहल पहल देखी गई.

 

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …