Home / Odisha / कोरोना नियमों के उल्लंघन पर शापिंग माल कराये गये बंद

कोरोना नियमों के उल्लंघन पर शापिंग माल कराये गये बंद

भुवनेश्वर. भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के प्रवर्तन दस्ते ने गुरुवार को कोविद-19 दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए विभिन्न व्यावसायिक आउटलेट को बंद करा दिया. कोविद-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए बंद की गई दुकानों में शहर के जयदेव विहार क्षेत्र के इंद्रधनु मार्केट स्थित विशाल मेगा मार्ट और बिग बाजार शामिल हैं.

इसी तरह गैरेज चौक के पास लुईस रोड पर उत्कल इन बार और रेस्तरां को बीएमसी प्रवर्तन दस्ते और कमिश्नरेट पुलिस ने कोविद दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए सील कर दिया.

छापेमारी का नेतृत्व आयुक्त (प्रवर्तन) बीएमसी, लीलन प्रसाद साहू और एसीपी विष्णु प्रसाद पात्र ने किया.

उल्लेखनीय है कि ओडिशा में लॉकडाउन के नये मानदंडों के अनुसार मॉल खोलने को प्रतिबंधित कर दिया गया है. कलेक्टरों और नगर आयुक्तों को औचक निरीक्षण करने और उन दुकानों या बाजार परिसर को सील करने का निर्देश दिया गया है, जहां कोविद दिशानिर्देशों का उल्लंघन पाया जाता है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …