Home / Odisha / बालेश्वर जिले में नशे में पिता की हत्या की

बालेश्वर जिले में नशे में पिता की हत्या की

बालेश्वर. जिले में औपड़ा प्रखंड के पाइकापड़ा गांव में शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने नशे की हालत में अपने पिता की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, गांव के श्रीकांत नायक (38) ने कल रात शराब के नशे में अपने पिता अनाम नायक (61) पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी.

आज सुबह घटना के प्रकाश में आने के बाद ग्रामीणों ने श्रीकांत को पकड़ लिया और हाथ-पैर बांध दिए. इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …