Home / Odisha / बालेश्वर में स्मार्टफोन नहीं खरीदने पर बेटे ने की आत्महत्या

बालेश्वर में स्मार्टफोन नहीं खरीदने पर बेटे ने की आत्महत्या

बालेश्वर. पिता के स्मार्टफोन खरीदने से मना करने पर जिले में बहानागां ब्लॉक के कुरुदा में एक 15 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान कुरुदा पंचायत के सुशांत कुमार होता के पुत्र दिव्यरंजन होता के रूप में बतायी गयी है. आज सुबह परिजनों ने उसका शव छत से लटका पाया. उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पाते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …